शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने बताया है कि पिछले कुछ वर्षों में देश में अनुसंधान और विकास पर सकल व्यय लगातार बढ़ रहा है। यह वर्ष 2010-11 में 60 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 1 लाख 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। राज्यसभा में आज यह जानकारी देते हुए श्री मजूमदार ने कहा कि सरकार ने पिछले पांच वर्षों में शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार के लिए देश के प्रमुख तकनीकी शिक्षण संस्थानों को 99 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इनमें आईआईटी और एनआईटी जैसे शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
News On AIR | मार्च 11, 2026 5:12 अपराह्न
शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रमुख तकनीकी संस्थानों को 99 हजार करोड़ से अधिक मंजूर: शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार