सितम्बर 2, 2025 10:05 पूर्वाह्न | state cabinet meeting

printer

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रस्तावित राज्य कैबिनेट की बैठक में अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज प्रस्तावित राज्य कैबिनेट की बैठक में चार दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव है पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास को उनकी पत्नी रूपी सोरेन के नाम पर आवंटित करना।

राज्य सरकार पीवीजीटी बहुल क्षेत्रों में 109 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान कर सकती है। एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव सैनिक स्कूल तिलैया को लेकर है। यहां के जिन छात्रों के अभिभावकों की वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम है, उनका फीस माफ करने का निर्णय लिया जा सकता है।