मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 3, 2024 1:54 अपराह्न | IMD | Monsoon

printer

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मणिपुर से आगे बढ़ रहा है मानसून: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मणिपुर से आगे बढ़ रहा है। आज उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून नियत तिथि से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। इसके अलावा, आज और कल उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में बहुत तेज बारिश होगी।

हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी आज भारी बारिश की संभावना है। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में भी अगले चार दिनों में मूसलाधार वर्षा हो सकती है। आकाशवाणी से बातचीत में मौसम वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन ने देश में मानसून के बारे में विस्तार से बताया। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में पांच से छह दिन तक बादल छाने, मध्यम बारिश और आंधी  की संभावना है।