मई 7, 2026 3:11 अपराह्न

printer

असम, प. बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में लागू आचार संहिता को हटाया गया

असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी तथा अन्य राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के दौरान लागू आचार संहिता को हटा दिया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव, राज्य के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए एक पत्र में निर्वाचन आयोग ने कहा कि इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद, आचार संहिता तत्काल प्रभाव से समाप्त हो गई है। आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में फिर से मतदान  होने के कारण वहां आचार संहिता लागू रहेगी। फलता में मतदान 21 मई को और मतगणना 24 मई को  होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला