जम्मू-कश्मीर में आज कई विधायकों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों और जन कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता के अनुसार, सांबा के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, बनिहाल के विधायक सज्जाद शाहीन, रामबन के विधायक अर्जुन सिंह राजू, भदेरवाह के विधायक दलीप सिंह परिहार, गुलाबगढ़ के विधायक इंजीनियर खुर्शीद अहमद और अनंतनाग पश्चिम के विधायक अब्दुल मजीद भट लाराम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाए गए सभी वास्तविक मुद्दों का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
News On AIR | मार्च 9, 2026 7:51 अपराह्न | omar abdullah
विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया