मिजोरम में इस वर्ष जनवरी में 1845 जन्म और 720 मृत्यु के आंकड़े दर्ज किये गए। अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों की जन्म दर अधिक रही। राज्य में 896 लड़कों पर 949 लड़कियों का जन्म हुआ। आइजोल में सबसे अधिक, इसके बाद दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई जिले में सर्वाधिक जन्म के आंकड़े दर्ज किए गए।
News On AIR | मार्च 24, 2026 1:38 अपराह्न
मिजोरम में लड़कियों की जन्म दर में वृद्धि, 896 लड़कों पर हुआ 949 लड़कियों का जन्म