भारतीय जनता पार्टी के 12 घंटे के बंगाल बंद के आह्वान पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आई हैं। कोलकाता में सड़कों पर वाहन कम हैं लेकिन दुकानें, स्कूल और कॉलेज खुले हैं। कोलकाता और आसपास के जिलों में विभिन्न स्थानों पर हड़ताल से उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मालदा और बैरकपुर में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।
आर. जी. कर दुष्कर्म मामले को लेकर कल राज्य सचिवालय की ओर रैली में भाग लेने वाले छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस बर्बरता के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है। दो सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।