दिसम्बर 4, 2025 5:33 अपराह्न | Mist spray system launched at ITO

printer

आईटीओ पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम लॉन्च, सीएम रेखा गुप्ता ने धूल नियंत्रण उपायों का निरीक्षण किया

राजधानी को प्रदूषण-मुक्त करने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आईटीओ पर स्थित नए मिस्ट स्प्रे सिस्टम की शुरुआत की, जिससे धूल नियंत्रण में मदद मिलेगी और वायु गुणवत्ता में भी सुधार होगा। निरीक्षण करते हुए, श्रीमती गुप्ता ने अधिकारियों से इसके संचालन, असर तथा क्षेत्र में धूल कम होने की प्रगति पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदूषण और सफाई में कोताही बरतने वाले सरकारी संस्थानों पर तत्काल चालान काटकर जुर्माना वसूला जाए। वहीँ बिना अनुमति रोड कटिंग करने और उसे समय पर न भरने वाले संस्थानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
इस बीच, दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी छेत्र में सभी उद्योगों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो प्रदूषणकारी उद्योग 31 दिसंबर तक यह निगरानी प्रणाली नहीं लगा पाएंगे उसे स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।