केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि मिशन कर्मयोगी ने प्रशासन में एक नई संस्कृति का विकास किया है, जो उत्तरदायी, गतिशील और समकालीन भारत से जुडा है। उन्होंने कहा कि यह मिशन नौकरशाहों को सरकारी विभागों में विविध प्रकार के कार्य करने में मदद करेगा।
श्री सिंह आज नई दिल्ली में कार्मिक, लोक शिकायत मंत्रालय के अधिकारियों के लिए ‘सामूहिक चर्चा‘ को संबोधित कर रहे थे। यह चर्चा मिशन कर्मयोगी, राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह और कर्मयोगी योग्यता मॉडल बारे में आयोजित की गई थी।
श्री जितेन्द्र सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी कर्मचारियों को नियमों से अधिक अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए।