मार्च 30, 2026 8:53 अपराह्न

printer

मिशन कर्मयोगी: सतत अधिगम और योग्यता-आधारित प्रशिक्षण से सिविल सेवाओं में सुधार की पहल

मिशन कर्मयोगी सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य सतत अधिगम और योग्यता-आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से सिविल सेवाओं में सुधार करना है। इस पहल के अंतर्गत, साधना सप्ताह नामक क्षमता निर्माण कार्यक्रम 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस सप्ताह का उद्देश्य सरकारी अधिकारियों के बीच कौशल संवर्धन और उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने को बढ़ावा देना है।

आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में क्षमता निर्माण आयोग के सदस्य (मानव संसाधन) डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम ने आज कहा कि मिशन कर्मयोगी सरकारी अधिकारियों को भविष्य के लिए तैयार करने और देश में क्षमता निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।