मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 15, 2025 1:57 अपराह्न

printer

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन नियमों पर सुझाव आमंत्रित किए

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल प्रशासन नियमों के तीन प्रारूपों पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। नागरिक, 14 नवम्बर से पहले इन मसौदा नियमों पर प्रतिक्रियाएं भेज सकते हैं। ये नियम राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के कार्यान्वयन को सुगम बनाने के लिए बनाए गए हैं। इस अधिनियम का उद्देश्य खेल निकायों के प्रशासन में आने वाली चुनौतियों का समाधान और देश में खेलों के संवर्धन के लिए एक व्यापक ढाँचा स्थापित करना है। इसका उद्देश्य खेलों के सभी स्तरों पर नैतिक आचरण, निष्पक्ष खेल सुनिश्चित करना और खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करना भी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला