मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने दूसरी एशियाई योगासन चैंपियनशिप के आयोजन की घोषणा की

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण और योगासन भारत के सहयोग से दूसरी एशियाई योगासन चैंपियनशिप के आयोजन की घोषणा की है। यह आयोजन 29 से 31 मार्च तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्‍टेडियम में होगा। इसमें 16 से अधिक देश भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य योगासन को एक खेल के रूप में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा देना और इसकी समृद्ध विरासत तथा सांस्कृतिक महत्व को अपनाना है।

 

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने योग की वैश्विक यात्रा में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महज एक प्रतियोगिता नहीं है बल्कि यह भारत के प्राचीन ज्ञान का आधुनिक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित होने का उत्सव है। चैंपियनशिप का एशियाई ओलंपिक परिषद, विश्व योगासन, एशियाई योगासन और योगासन इंद्रप्रस्थ सहित प्रमुख संगठन सहयोग कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला