जनजातीय कार्य मंत्रालय ने कल नई दिल्ली में जनजातीय होमस्टे मालिकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। यह आयोजन भारतीय पर्यटन विकास निगम के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के जनजातीय होमस्टे मालिक शामिल हुए। कार्यशाला में सामुदायिक नेतृत्व वाले पर्यटन को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता पर बल दिया गया। इनमें प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान, अनुसूचित जनजाति विकास कार्य योजना और आदि कर्मयोगी अभियान शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य सामुदायिक पर्यटन के माध्यम से आदिवासी आजीविका को बढ़ाना है।
News On AIR | मार्च 20, 2026 6:57 पूर्वाह्न
जनजातीय कार्य मंत्रालय ने जनजातीय होमस्टे मालिकों के लिए कार्यशाला का किया आयोजन