जनवरी 27, 2026 9:24 अपराह्न

printer

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता वस्त्र और परिधान क्षेत्र के लिए परिवर्तनकारी: वस्त्र मंत्रालय

वस्त्र मंत्रालय ने कहा है कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता देश के वस्त्र और परिधान क्षेत्र के लिए एक परिवर्तनकारी व्यापार समझौता है। मंत्रालय ने कहा कि यूरोपीय संघ वस्त्र और परिधान के लिए भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में यूरोपीय संघ को देश के वस्त्र निर्यात में सकारात्मक वृद्धि देखी गई है। यूरोपीय संघ को निर्यात में रेडीमेड गारमेंट्स का सबसे बड़ा हिस्सा है, इसके बाद सूती वस्त्र, मानव निर्मित फाइबर, हस्तशिल्प और कालीन आते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला