सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने आज अपना नया लोगो और शुभंकर जारी किया। मंत्रालय ने कहा कि यह अनावरण मंत्रालय की संस्थागत पहचान को आधुनिक बनाने, जन संपर्क बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में आधिकारिक आंकड़ों की भूमिका को सुदृढ़ करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
नया लोगो राष्ट्र के विकास में आंकड़ों के महत्व को दर्शाता है। मंत्रालय ने अपना नया शुभंकर ‘संख्याकी’ भी पेश किया है। मंत्रालय ने बताया कि यह नया शुभंकर एक नागरिक-केंद्रित चरित्र है जिसे देश भर के लोगों के लिए आंकड़ों को सरल, समझने योग्य और आकर्षक बनाने के लिए बनाया गया है।