मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 24, 2024 9:10 अपराह्न

printer

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने वार्षिक सर्वेक्षण 2023-24 के परिणाम जारी किए

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने आज 2023-24 के लिए असंगठित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण परिणाम जारी किए हैं। ये परिणाम पिछले वर्ष अक्टूबर से इस वर्ष सितंबर तक की  अवधि के हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, इस अवधि में प्रतिष्ठानों की अनुमानित संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 12 दशमलव आठ चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

 

महिला स्वामित्व वाले प्रतिष्ठानों की संख्या 2023-24 में बढ़कर 26 दशमलव दो प्रतिशत दर्ज की गई जो 2022-23 में 22 दशमलव 9 प्रतिशत थी। यह आंकड़ें व्यवसाय स्वामित्व में महिलाओं की भागीदारी में सकारात्मक बदलाव को दर्शाते हैं, जो महिला उद्यमिता में वृद्धि को उजागर करते हैं।

 

सर्वेक्षण के अनुसार, इस अवधि के दौरान क्षेत्र में कुल अनुमानित रोजगार में पिछले वर्ष की तुलना में 10 दशमल शून्य एक प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

 

    मंत्रालय ने बताया कि यह सर्वेक्षण असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र में प्रतिष्ठानों, रोजगार और उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि को उजागर करता है जो महामारी से संबंधित चुनौतियों से क्षेत्र को उबारने और नए सिरे से इसके पुनरुत्थान को प्रदर्शित करता है।

 

असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो रोजगार, सकल घरेलू उत्पाद और समग्र सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान देता है।