आज वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस है। आज का यह दिन वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और उनकी उपेक्षा को रोकने के प्रति जागरूकता बढ़ाकर बेहतर समझ को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भी आज यह दिन मना रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टोल-फ्री “एल्डर लाइन” हेल्पलाइन नंबर – 1 4 5 6 7 जारी किया गया है।