जनवरी 13, 2025 8:15 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय ने भारत में बांग्लादेश के कार्यवाहक उच्चायुक्त मोहम्मद नूरल इस्लाम को तलब किया

विदेश मंत्रालय ने आज, भारत में बांग्लादेश के कार्यवाहक उच्चायुक्त मोहम्मद नूरल इस्लाम को  तलब किया। उन्‍हें बताया गया कि सीमा पर बाड़ लगाने सहित सभी सुरक्षा उपायों के संबंध में भारत ने दोनों सरकारों के बीच सभी प्रोटोकॉल और समझौतों का पालन किया है।

 

मंत्रालय ने कहा है कि भारत को आशा है कि बांग्लादेश पहले की सभी सहमतियों को लागू करेगा और सीमा पार अपराधों से निपटने के लिए सहयोगी दृष्टिकोण अपनाएगा। भारत ने सीमा पार आपराधिक गतिविधियों, तस्करी, अपराधियों की आवाजाही और अवैध व्‍यापार की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करके अपराध मुक्त सीमा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

 

भारत ने कहा कि कांटेदार तार की बाड़ लगाना, सीमा पर रोशनी करना, तकनीकी उपकरण लगाना और मवेशियों के लिए बाड़ लगाना सीमा को सुरक्षित करने के उपाय हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला