विदेश मंत्रालय ने पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने माल्टा के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इयान बोर्ग से भेंट की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने भारत और माल्टा के बीच सहयोग मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों का दायरा बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। श्री जॉर्ज ने माल्टा के सशस्त्र बलों के कमांडर, ब्रिगेडियर क्लिंटन जे ओ’नील से भी भेंट की। इस दौरान भारत और माल्टा के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई।
News On AIR | मार्च 28, 2026 5:05 अपराह्न
विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने माल्टा के उप प्रधानमंत्री इयान बोर्ग से की मुलाकात