वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के साथ साझेदारी में विदेश मंत्रालय ने ग्लोबल साउथ के देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के साथ सीएसआईआर क्षमता खोज सत्र का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में दक्षिणी क्षेत्र की सचिव डॉ. नीना मल्होत्रा ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी साझेदारी को आगे बढ़ाने में दक्षिण-दक्षिण सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।
उन्होंने सतत भविष्य के विकास के लिए ग्लोबल साउथ के देशों के साझेदारों के साथ सस्ती स्वास्थ्य सेवा, स्मार्ट कृषि और जल तथा समुद्री संसाधन प्रबंधन सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर भी बल दिया।