इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय कल नई दिल्ली में भाषिणी समुदाय कार्यशाला करेगा आयोजित

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय कल नई दिल्ली में भाषिणी समुदाय कार्यशाला आयोजित करेगा। इसका विषय भारत के भाषा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना है।
 
मंत्रालय ने बताया कि भाषिणी समुदाय भाषिणी के नेतृत्व में शुरू की गई एक सहयोगात्मक पहल है। ये भारत के लिए भाषा आधारित एआई समाधानों के सह-निर्माण, शासन और विस्तार के उद्देश्य से भाषा विशेषज्ञों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक समाज संगठनों को एक मंच पर लाती है।
 
मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यशाला में भाषिणी के विस्तार से जुड़े विषयों पर केंद्रित सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें मंच की क्षमताओं, रणनीतिक प्राथमिकताओं और राज्यों तथा कार्यान्वयन साझेदारों के साथ सहयोग के मार्गों पर चर्चा होगी। यह कार्यशाला भाषा एआई के क्षेत्र में भाषिणी के पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला