इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव एस. कृष्णन ने नई दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान एक आई पी कैटलिस्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया है। सम्मेलन का विषय है-‘पेटेंट से उत्पाद तक : इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी में आई पी व्यावसायीकरण में तेजी लाना’। श्री एस. कृष्णन ने कहा कि देश आज विकसित भारत की परिकल्पना की दिशा में नवाचार यात्रा के महत्वपूर्ण मोड़ पर है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में पेटेंट आवेदनों की संख्या बढ़कर 1.43 लाख से अधिक हो गई, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी क्षेत्र में पेटेंट आवेदनों में 52% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है। यह उपलब्धि भारत के प्रौद्योगिकी और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र की बढ़ती ताकत को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि आई पी कैटलिस्ट, प्रोटोटाइप से उत्पाद तक की यात्रा को गति देकर नवाचार को प्रौद्योगिकी, उत्पादों और सामाजिक प्रभाव में परिवर्तित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मंत्रालय ने कहा है कि आईपी कैटलिस्ट का उद्देश्य एक व्यापक डिजिटल इकोसिस्टम को सक्षम बनाना है जो अनुसंधान और आईपी निर्माण से लेकर प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, व्यावसायीकरण और बाजार में प्रचलन तक संपूर्ण नवाचार जीवनचक्र का सहयोग करे। साथ ही, यह डिजिटल प्लेटफॉर्म आईपी और व्यावसायीकरण सहायता सेवाओं के लिए एकीकृत ऑनलाइन गेटवे के रूप में कार्य करेगा।
सम्मेलन का विषय है-‘पेटेंट से उत्पाद तक : इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी में आई पी व्यावसायीकरण में तेजी लाना’। श्री एस. कृष्णन ने कहा कि देश आज विकसित भारत की परिकल्पना की दिशा में नवाचार यात्रा के महत्वपूर्ण मोड़ पर है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में पेटेंट आवेदनों की संख्या बढ़कर 1.43 लाख से अधिक हो गई, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी क्षेत्र में पेटेंट आवेदनों में 52% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है। यह उपलब्धि भारत के प्रौद्योगिकी और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र की बढ़ती ताकत को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि आई पी कैटलिस्ट, प्रोटोटाइप से उत्पाद तक की यात्रा को गति देकर नवाचार को प्रौद्योगिकी, उत्पादों और सामाजिक प्रभाव में परिवर्तित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।