फ़रवरी 22, 2026 7:47 अपराह्न

printer

प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह मुंबई में एआई4 एग्री 2026 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह आज मुंबई में एआई4 एग्री 2026 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन अवसर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-ए.आई के सही उपयोग से कृषि क्षेत्र, भारत की अर्थव्यवस्था में 70 हजार करोड़ रुपये तक का योगदान दे सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ए.आई, किसानों को कम समय और कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने में मदद करके एक क्रांतिकारी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने मौसम संबंधी सलाह, आपदा प्रबंधन और चेतावनी प्रणालियों के क्षेत्र में एआई की क्षमता पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान कृषि में ए.आई के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी हुआ।