अगस्त 26, 2025 11:09 पूर्वाह्न

printer

खनन राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे झारखंड के दौरे पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का उद्घाटन करेंगे

खनन राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे आज झारखंड के दौरे पर आयेंगे। वे दिन के साढ़े दस बजे रामगढ़ के कुजू में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, जीएसआई के नव-निर्मित प्रशासनिक भवन और प्रशिक्षु आवासीय सुविधा का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर कुजू के फिल्ड ट्रेनिंग सेंटर में उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।