विदेश मामलों के राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कोस्टा रिका के विदेश मंत्री मैनुअल तोवर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मार्गेरिटा ने कहा कि बैठक के दौरान भारत-कोस्टा रिका द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सार्थक चर्चा हुई।
मंत्री ने कहा कि भारत और कोस्टा रिका बहुपक्षवाद, लोकतंत्र और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के मामले में समान मूल्यों को साझा करते हैं। कोस्टा रिका के विदेश मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद श्री तोवर की यह पहली आधिकारिक बैठक थी।