अप्रैल 11, 2026 7:32 पूर्वाह्न

printer

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने म्यांमार में नई सरकार के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कल नाय पी तॉ में म्यांमार में नई सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इनमें उप-राष्ट्रपति यू न्यो सॉ और दॉ नान नी नी ऐ तथा विदेश मंत्री यू टिन माउंग स्वे शामिल थे। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वर्धन ने कहा कि भारत म्यांमार के साथ अपने बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और म्यांमार सदियों पुराने साझेदार होने के साथ-साथ स्थलीय और समुद्री पड़ोसी भी हैं।