अप्रैल 9, 2026 1:29 अपराह्न

printer

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने म्यांमा के यांगोन में एक सामुदायिक स्वागत समारोह में भाग लिया

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज म्यांमा के यांगोन में एक सामुदायिक स्वागत समारोह में भाग लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि इसमें प्रवासी भारतीय और मित्र देशों से 300 से अधिक अतिथि उपस्थित थे। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने म्यांमार के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में परिषद के कार्यों पर प्रकाश डाला। इसमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान, छात्रवृत्तियां और मिशन के सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय संगीत, नृत्य, योग और हिंदी की कक्षाएं शामिल हैं।

श्री सिंह ने प्रवासी भारतीय समुदाय के बहुमूल्य योगदान की भी सराहना की। विदेश मंत्री ने प्रवासी समुदाय के लिए चलाई जा रही विभिन्न पहलों के बारे में बताया। इनमें भारतीय मूल के व्यक्ति या प्रवासी नागरिक योजनाएं, छात्रवृत्तियां और भारत को जानो कार्यक्रम शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला