फ़रवरी 9, 2026 4:49 अपराह्न

printer

राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मानकीकरण परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन लैब ऑटोमेशन पोर्टल ‘सत्या’ का किया शुभारंभ

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज मानकीकरण परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन लैब ऑटोमेशन पोर्टल – सत्या का शुभारंभ किया। मानकीकरण परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन निदेशालय देश में इलेक्ट्रॉनिक और आईटी उत्पादों तथा सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस लैब ऑटोमेशन पोर्टल के शुभारंभ से लोगों, उद्योग, स्टार्टअप, सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों तथा सरकारी विभागों को लाभ होगा।

श्री प्रसाद ने कहा कि आज के डिजिटल युग में शासन केवल नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सुगमता, पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वास पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सत्या पोर्टल का शुभारंभ नागरिक-केंद्रित डिजिटल सुशासन और बेहतर सार्वजनिक सेवा वितरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साइबर सुरक्षा, डेटा संरक्षण और उत्पाद गुणवत्ता के महत्व पर उन्‍होंने कहा कि सत्या जैसे प्लेटफॉर्म एक विश्वसनीय डिजिटल इकोसिस्‍टम का निर्माण करते हैं और देश को वैश्विक प्रौद्योगिकी और विनिर्माण केंद्र के रूप में तैयार करते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला