अप्रैल 30, 2025 6:44 अपराह्न

printer

शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने नई दिल्ली में बहु-विषयक शिक्षा और अनुसंधान विश्वविद्यालयों की कार्यशाला का उद्घाटन किया

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत बहु-विषयक शिक्षा और अनुसंधान विश्वविद्यालयों की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। डॉक्‍टर मजूमदार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को सशक्त बनाती है, संस्थानों का आधुनिकीकरण करती है और भारत के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक नवाचार के साथ जोड़ती है।

 

उन्होंने कहा कि राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 का उद्देश्य देश के विद्यार्थियों को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से सुसज्जित करना है।

 

    कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी, शिक्षा मंत्रालय के अपर सचिव सुनील कुमार बरनवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला