रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अनुशासित, जिम्मेदार और देशभक्त युवाओं के निर्माण में सैनिक विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने सशस्त्र बलों के भावी अधिकारियों को तैयार करने में शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व और चरित्र निर्माण के महत्व पर भी बल दिया। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इन संस्थानों ने नेशनल डिफेंस एकेडमी- एनडीए, आईएनए और अन्य सैन्य अकादमियों के लिए हजारों विशिष्ट अधिकारी तैयार किए हैं। उन्होंने आज तिरुवनंतपुरम के पास कझाकूटम स्थित सैनिक विद्यालय में शुरू हुए 52वें अखिल भारतीय सैनिक विद्यालय प्रधानाचार्यों के सम्मेलन का उद्घाटन करने के अवसर पर यह बात कही। सम्मेलन में संवादात्मक सत्र, विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा और ज्ञान मेला शैक्षिक प्रदर्शनी का दौरा भी शामिल था, जिसमें नवीन शैक्षिक प्रौद्योगिकियों और समाधानों का प्रदर्शन किया गया।
News On AIR | मई 7, 2026 8:08 अपराह्न
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अनुशासित, जिम्मेदार और देशभक्त युवाओं के निर्माण में सैनिक विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया