मई 7, 2026 9:47 अपराह्न

printer

संचार राज्यमंत्री पेम्मासानी ने इंडिया पोस्ट के जरिए दूरस्थ उत्पादकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने पर चर्चा की

संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने आज इंडिया पोस्ट दूरस्थ उत्पादकों को वैश्विक बाजारों से जोड़कर देश के अंतिम छोर तक संपर्क करने की चुनौतियों का समाधान करने के तरीकों पर चर्चा की। डॉ. पेम्मासानी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार इंडिया पोस्ट को अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक प्रमुख भागीदार बनाकर स्थानीय व्यवसायों को विदेशों से जुड़ने में मदद कर रही है। डॉ. पेम्मासानी ने कहा कि देश के विशाल डाक नेटवर्क को ई-कॉमर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर इंडिया पोस्ट छोटे और स्वदेशी व्यवसायों को दुनिया भर के ग्राहकों तक पहुंचने में सक्षम बना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भारत के डाक नेटवर्क को वैश्विक वाणिज्य के लिए एक मजबूत प्रवेश द्वार बनाने और स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर पर सेवाएं देने के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला