सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन को राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने श्री नबीन को राज्यसभा में नई भूमिका निभाने के लिए निरंतर सफलता की कामना की। डॉ. मुरुगन ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि बांकीपुर से विधायक के रूप में श्री नबीन का अनुभव और नेतृत्व उच्च सदन की कार्यवाही के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
News On AIR | मार्च 17, 2026 1:27 अपराह्न
राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर दी बधाई