सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार और केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने आज संसद भवन में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान उपराष्ट्रपति को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के कामकाज तथा समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने में मंत्रालय की भूमिका से अवगत कराया गया। इसमें लक्षित समूहों के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों तथा योजनाओं का विवरण शामिल था। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पैरालिंपिक और विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिव्यांग खिलाडियों का प्रदर्शन बेहद उत्साहजनक है। उपराष्ट्रपति ने हाल के वर्षों में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के उल्लेखनीय प्रदर्शन की भी सराहना की और इसे दिव्यांगजनों की सेवा में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रभावी कार्यों का एक उदाहरण बताया।सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात में मंत्रालय की गतिविधियों से अवगत कराया
Site Admin | अक्टूबर 8, 2025 6:07 अपराह्न | Minister of Social Justice and Empowerment met the Vice President
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात में मंत्रालय की गतिविधियों से अवगत कराया