मई 14, 2026 12:48 अपराह्न

printer

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज तीन दिन की यात्रा पर सिक्किम जाएंगे

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज तीन दिन की यात्रा पर सिक्किम जाएंगे। श्री सिंधिया कल, टेमी तारकू में सिक्किम राज्य विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे और भालेदुंगा में स्काईवॉक परियोजना तथा गंगटोक में ऑर्केडेरियम सहित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। शनिवार को श्री सिंधिया नाथुला जाएंगे और कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए यातायात व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण करेंगे। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सिक्किम राज्य स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। इस दौरान कई परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया जाएगा।   

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला