मार्च 17, 2026 4:16 अपराह्न

printer

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने इंडिया पोस्ट की गारंटीड नेक्स्ट-डे डिलीवरी सेवाएं लॉन्च की

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी के साथ मिलकर आज नई दिल्ली में इंडिया पोस्ट की गारंटीड नेक्स्ट-डे डिलीवरी सेवाएं, 24 स्पीडपोस्ट, 24 स्पीडपोस्ट पार्सल और 48 स्पीडपोस्ट लॉन्च कीं। इस अवसर पर श्री सिंधिया ने कहा कि पहले चरण में यह सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित 6 शहरों में उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि इन सेवाओं में ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी और एसएमएस अलर्ट के साथ एंड-टू-एंड ट्रैकिंग की सुविधा शामिल होगी। श्री सिंधिया ने कहा कि इंडिया पोस्ट के पास व्यापक नेटवर्क और विश्वास है जो दुनिया भर में किसी अन्य डिलीवरी सिस्टम के पास नहीं है।