मार्च 22, 2026 1:03 अपराह्न

printer

क्यूबा में लाखों लोगों को फिर से करना पड़ा बिजली की कटौती का सामना

क्यूबा में एक बार फिर लाखों लोगों को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ा है। पिछले एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरा मौका है जब देशभर में बिजली गुल हुई है। क्यूबा के ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, अमरीका द्वारा वेनेजुएला से तेल की आवाजाही को रोके जाने के बाद क्यूबा में गंभीर ईंधन संकट उत्पन्न हो गया है।

इस महीने के अंत में रूस से एक टैंकर के क्‍यूबा पहुंचने की संभावना है। अमरीकी नाकेबंदी  के बाद, पिछले तीन महीने में किसी भी देश से क्यूबा पहुंचने वाला यह पहला टैंकर होगा।