दिल्ली सरकार प्रवासी मजदूरों को एलपीजी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष पहुंच अभियान शुरू करेगी। सरकार ने कहा है कि पात्र प्रवासी श्रमिकों को 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर आसानी से उपलब्ध कराने के लिए तेल विपणन कंपनियों के सहयोग से विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। सरकार ने यह भी बताया कि जिला प्रवर्तन टीमें मांग के आकलन और निगरानी के माध्यम से इस पहल को समर्थन देंगी, ताकि वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी बनी रहे।
सरकार के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य अंतिम छोर तक आपूर्ति प्रणाली को मजबूत करना, पहुंच को बेहतर बनाना और दिल्ली के प्रवासी श्रमिकों को आवश्यक रसोई ईंधन की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
News On AIR | अप्रैल 8, 2026 9:50 अपराह्न | LPG Cylinder
दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: प्रवासी मजदूरों को मिलेगा 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर