यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उनका मध्य पूर्व दौरा सफल रहा और कई सुरक्षा सहयोग समझौते संपन्न हुए हैं। साथ ही कुछ पर पर चर्चा जारी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर के साथ ऐतिहासिक समझौते किए हैं, जबकि जॉर्डन और कुवैत के साथ बातचीत चल रही है। इसके अलावा बहरीन और ओमान ने भी रुचि दिखाई है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन रूस के साथ युद्ध में प्राप्त अनुभव, विशेष रूप से ईरानी ड्रोन से निपटने की विशेषज्ञता, इन देशों के साथ साझा करने की पेशकश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सहयोग का दायरा वायु रक्षा, रक्षा उत्पादन और ऊर्जा क्षेत्र तक बढ़ाने का लक्ष्य है। यूक्रेन को इसी तरह के सुरक्षा सहयोग की उम्मीद है, जिसमें वायु रक्षा, रक्षा उत्पादन के विकास और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र से डीजल की आपूर्ति यूक्रेन की रक्षा आवश्यकताओं और कृषि क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।