माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स आज अमरावती का दौरा करेंगे। वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू से स्वास्थ्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित पहलों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान श्री गेट्स फाउंडेशन का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अमरावती में राज्य सचिवालय में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।
इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कृषि क्षेत्रों में राज्य सरकार तथा फाउंडेशन के बीच जारी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री राज्य के स्वर्ण आंध्र परिकल्पना 2047 प्रस्तुत करेंगे और संजीवनी परियोजना के अंतर्गत प्रमुख पहलों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। ये पहल फाउंडेशन के सहयोग से कार्यान्वित की जार ही हैं। बाद में, श्री गेट्स और मुख्यमंत्री अमरावती के उंडावल्ली गांव के पास एक कृषि फार्म का दौरा भी करेंगे।