सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक विशेष पवेलियन बनाया है। यह भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमताओं, बढ़ते स्टार्टअप्स और जिम्मेदार एआई अपनाने के लिए नीति-आधारित दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस पवेलियन में वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर भी है। इसे मीडिया और संवाद मंच के रूप में डिजाइन किया गया है।
यहां नीति निर्माता, स्टार्टअप और उद्योग जगत के नेता एआई को भारत की विकासात्मक प्राथमिकताओं, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं के साथ जोड़ने पर विचार-विमर्श करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि इस पवेलियन का उद्देश्य भारत के ए.आई पारिस्थितिकी तंत्र को केवल वैश्विक प्रौद्योगिकी के उपभोक्ता के रूप में नहीं, बल्कि स्वदेशी और सामाजिक रूप से प्रासंगिक एआई समाधानों के निर्माता के रूप में प्रस्तुत करना है।