राष्ट्रीय राजधानी में आज तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल, माहे, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कल गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में भी कल ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले दो से तीन दिनों के लिए गरज और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 2 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा।