जून 24, 2024 10:02 पूर्वाह्न | IMD | Rain | Weather

printer

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर के कुछ और हिस्‍सों, गुजरात, महाराष्‍ट्र, मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, ओडिसा और झारखंड की ओर बढ़ चुका है। अगले कुछ दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और अंडमान तथा निकोबार द्वीपों के बहुत से स्थानों पर आज बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्‍की वर्षा हो सकती है। उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिसा में अगले पांच दिनों के दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। पूर्वोत्‍तर भारत और पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों तक बहुत तेज वर्षा की स्थिति बनी रहेगी।

   

इस बीच, आज और कल पश्चिम उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्‍ली के कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके बाद, स्थिति में सुधार होगा।