मई 13, 2025 9:05 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने असम और मेघालय में बहुत तेज बारिश का अनुमान लगाया

मौसम विभाग ने कल असम और मेघालय में बहुत तेज बारिश का अनुमान लगाया है। कल अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भी इसी तरह की स्थिति का अनुमान लगाया है।

 

पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गोवा, ओडिशा, रायलसीमा, पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश बिहार और गुजरात में कल बिजली, गरज और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।