मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 26, 2024 11:03 पूर्वाह्न | IMD | Rain

printer

मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में आज और कल वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। तटवर्ती कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उत्तरी कर्नाटक के भीतरी भागों, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार तक और गुजरात में इस महीने की 29 तारीख तक बारिश हो सकती है।

 

कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में अगले पांच दिन के दौरान हल्‍की से मध्यम वर्षा का अनुमान है।

 

तटवर्ती आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में इसी अवधि के दौरान हल्‍की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

    

मौसम विभाग ने कहा कि जम्‍मू संभाग के कुछ स्थानों, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में कल तक गर्म हवाएं जारी रहेंगी। इस बीच, कल दिल्‍ली में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

कुछ स्थानों पर हल्‍की बारिश हुई। उत्‍तर प्रदेश के चंदौली में कल रात तेज बारिश से कई स्‍थानों पर जल जमाव की स्थिति बन गई।