अगस्त 5, 2025 10:19 अपराह्न

printer

दिल्ली में मौसम विभाग ने मध्यम वर्षा का जताया अनुमान

राजधानी दिल्‍ली में आज मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।