मई 3, 2025 8:41 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कल ओडिशा में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने कल ओडिशा में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने बताया कि बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल मध्यम वर्षा हो सकती है साथ ही गरज के साथ बिजली चमकने और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

 

    मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी मंगलवार तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भी शुक्रवार तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। दक्षिण भारत में अगले सात दिनों तक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे में गरज और तेज़ हवाओं के साथ मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

 

    तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला