मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 11, 2025 7:52 अपराह्न

printer

दिल्ली में मौसम विभाग ने जताई बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहे, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से शून्‍य दशमलव चार डिग्री कम 33 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से शून्‍य दशमलव छह डिग्री कम 26 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गरज के साथ बारिश होने और दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।