मौसम विभाग ने केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले दो दिन में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर आज तेज वर्षा की संभावना है। केरल और कर्नाटक के तट और आसपास के समुद्री क्षेत्रों, जिनमें लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र शामिल हैं, इन क्षेत्रों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चलने की संभावना है।
Site Admin | अक्टूबर 19, 2025 8:18 पूर्वाह्न
मौसम विभाग: केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी