मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में, विशेष रूप से कोंकण क्षेत्र, पुणे और कोल्हापुर में आज से तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता में वृद्धि होने की आशंका है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में गरज और आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है। कोंकण के अलग-अलग स्थानों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अतिरिक्त मध्य महाराष्ट्र में, विशेषकर घाट क्षेत्र में, छिटपुट वर्षा का अनुमान है। विभाग ने ठाणे, पालघर और रत्नागिरी, रायगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और मुंबई तथा सिंधुदुर्ग जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Site Admin | अगस्त 1, 2024 9:16 पूर्वाह्न | Maharashtra | Rain | Weather
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में आज से तेज बारिश की चेतावनी जारी की