मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 17, 2024 9:40 पूर्वाह्न | IMD | Weather

printer

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में आज भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्‍तीसगढ और पश्चिम बंगाल के विभिन्‍न हिस्‍सों तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, जम्‍मू, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कल तक भीषण गर्मी जारी रहेगी।
 
 
इस बीच, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले चार दिन के दौरान तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसी अवधि में पश्चिम भारत में गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसी ही स्थिति दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में अगले चार दिन के दौरान रहेगी।